नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - पिता की शर्मनाक हरकत : बेटी को पिटता देख बचाने आई माँ, गुस्से में आकर पिता ने की ये शर्मनाक हरकत

CG - पिता की शर्मनाक हरकत : बेटी को पिटता देख बचाने आई माँ, गुस्से में आकर पिता ने की ये शर्मनाक हरकत
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की। उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ये मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है। जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था। इसी दौरान काम से लौटी माँ सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया। इस पर पिता ने माँ की भी पिटाई की और छत से फेंक दिया। 

पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। शराब का आदी है। पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है। काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर लिया है। 



Share

Leave a Reply