नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - दिल दहला देने वाली घटना : शख्स को बंधक बनाकर तोड़े हाथ-पैर, दरिंदों का नहीं भरा मन तो ऐसिड से भी जलाया, फिर जो हुआ...पूरा मामला जान कांप उठेंगी आपकी रूह...!!

CG - दिल दहला देने वाली घटना : शख्स को बंधक बनाकर तोड़े हाथ-पैर, दरिंदों का नहीं भरा मन तो ऐसिड से भी जलाया, फिर जो हुआ...पूरा मामला जान कांप उठेंगी आपकी रूह...!!
Share

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को जमीन विवाद के चलते अपनों ने ही बंधक बनाकर  तालिबानी सजा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स अपना इलाज कराने डॉक्टर के साथ पहुंचा था। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स का नाम शंख लाल अगरिया है जो कि कमलपुर का रहने वाला है। शंख लाल ने बताया कि वह अपने पिता का एकलौता बेटा है, जब उसके पिता की मौत हुई थी तब उसने उनके अंत्योष्टि कार्यक्रम के लिए पारिवारिक जमीन गिरवी रखी थी। यह बात उसकी पत्नी, बहन और दामाद को नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर उसे बीते 1 दिसंबर से उसके पुराने घर में बंधक बनाकर रखा था।

शंख लाल ने बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान पत्नी, बहन और दामाद ने मिलकर जमकर प्रताड़ित किया। उन्होंने उसके साथ हथौड़ी और हैंड हुक से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए। सिर्फ इतना ही नहीं, जब उन दरिंदों का मन नहीं भरा तब उन्होंने उस पर ऐसिड तक उंडेल दिया। इसके बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह उसे रोज एक इंजेक्शन देने लगे, ताकि वह जिंदा रह सके।

गौरतलब है कि पीड़ित शंखलाल ने बताया कि वह काफी दिनों से कैद से भागने की कोशिश कर रहा था, आखिरकार उसे मौका मिला और वह भागकर सीधे जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचा है। हालांकि, पीड़ित ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है।



Share

Leave a Reply