लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

CG – दिल दहला देने वाली घटना : पति ने की हैवानियत की हदें पार, पत्नी-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG – दिल दहला देने वाली घटना : पति ने की हैवानियत की हदें पार, पत्नी-बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
Share

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही पत्नी और बेटी को जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ। यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

गौरेला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और नाबालिग बेटी पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दिया। इस आग में मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, शंकर पांडेय अपनी पत्नी शमा और नाबालिग बेटी के साथ एडिशनल एसपी ऑफिस के सामने स्थित सुलभ शौचालय में अस्थायी रूप से रहता था। साथ ही सुलभ शौचालय का संचालन और देखभाल का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि शंकर को शराब पीने की लत है, जिसको लेकर उसका विवाद अक्सर पत्नी और बेटी से होता था।

शाम को जब शंकर शराब पीकर आया, तो उसका विवाद पत्नी और बेटी से हो गया, जिसके बाद उसने दोनों के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग के हवाले कर दिया। मां-बेटी की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



Share

Leave a Reply