नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : माइल स्टोन से टकराई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक, सवार युवक और युवती की मौत

CG : माइल स्टोन से टकराई तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक, सवार युवक और युवती की मौत
Share

 बलरामपुर।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां देर रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार बाइक माइल स्टोन से टकराकर गई। जबकि बाइक सवार युवक-युवती 50 फीट दूर खेत में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, राजपुर-कुसमी मार्ग पर सरगांवा नाले के पास तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सड़क किनारे लगे माइल स्टोन पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दो टुकड़ों में टूट गई। घटना की सूचना पर शंकरगढ़ थाने की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद दूसरे बाइक पर पहुंचे युवक-युवती

इसके बाद पिकअप को रोककर दोनों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर बाइक सवारों के पीछे दूसरी बाइक में सवार युवक-युवती भी पहुंचे थे। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार युवक भाग निकला।

पूछताछ करने पर हुई मृतकों की पहचान

वहीं युवती से पूछताछ करने पर मृतकों की पहचान देवराज (21) निवासी बलरामपुर और बिंदू टोप्पो (16) निवासी हर्राटोली के रूप में हुई। उसने बताया कि वे अंबिकापुर से हर्राटोली लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



Share

Leave a Reply