नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - महादेव सट्‌टा एप पैनल के संचालक की मौत, पुलिस की छापेमारी के दौरान तीसरे मंजिल से लगाई थी छलांग

CG - महादेव सट्‌टा एप पैनल के संचालक की मौत, पुलिस की छापेमारी के दौरान तीसरे मंजिल से लगाई थी छलांग
Share

 भिलाई। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप हैदराबाद पैनल संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उसने पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक का नाम सुजीत कुमार साव निवासी भिलाई बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस 6 आरोपियों को लेकर भिलाई पहुंची थी। पकड़े गए सभी आरोपी भिलाई के रहने वाले थे।पिछले सप्ताह एंटी साइबर क्राइम यूनिट की टीम ने हैदराबाद में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद के एक फ्लैट में छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पैनल के संचालक भिलाई के कैंप निवासी सुजीत साव ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर को उसकी मौत हो गई है।बिना सूचना के रेड को लेकर हैदराबाद पुलिस ने जताई थी नाराजगीबता दें जब दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद के फ्लैट में रेड की और सुजीत साव बिल्डिंग से कूद गया। इसके बाद अपार्टमेंट के आसपास भीड़ लग गई। इस दौरान हैदराबाद की पुलिस भी पहुंच गई और दुर्ग पुलिस के चार सिपाहियों को थाने में बिठा दिया। इसके बाद दुर्ग पुलिस के सिपाहियों ने पूरी बात बताई और अपना आईकार्ड दिखाया। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने बिना उन्हें सूचना दिए रेड किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद 6 आरोपियों को दुर्ग पुलिस को ले जाने दिया गया। दुर्ग पुलिस 6 आरोपियों को लेकर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटाप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जेखा बरामद किया।




Share

Leave a Reply