CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज

CG : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट , 3 दुकानें सीज
Share

 भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और डेयरी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया है। जांच के दौरान कहीं एक्सपायरी दूध से पनीर बनाया जा रहा था, तो कहीं गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। विभाग ने गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थ बनाने का काम बंद करा दिया।

वैशाली नगर की एक दुकान में बिस्किट के पैकेट पर भविष्य की तारीख डालकर पैकिंग करने का मामला भी सामने आया है। विभाग ने दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक, जांच का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत से जुड़े सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

एक्सपायरी दूध से बना रहे थे पनीर

नंदनी रोड स्थित मां दुर्गा डेयरी की जांच में पनीर और दही बनाने की जगह पर गंदगी मिली। यहां पनीर बनाने में एक्सपायरी तारीख वाला पैक्ड दूध इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर, दूध और दही के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इसके बाद नगर निगम की मदद से करीब 1000 लीटर दूध और 80 किलो दही नष्ट कराया गया।

लड्डुओं में रंग का इस्तेमाल!

कैंप-2 स्थित गुप्ताजी लड्डू हाउस में जांच के दौरान करीब 250 किलो मैदे के लड्डू मिले। विभाग को इनमें तय मानकों के अनुरूप नहीं होने वाले खाद्य रंग और मिठास बढ़ाने वाले पदार्थों के इस्तेमाल की आशंका हुई। इसके बाद लड्डुओं को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान में मिली अनियमितताओं के आधार पर आगे की कार्रवाई भी शुरू की।

गंदगी में बन रही थीं पेड़ा, सोनपापड़ी और बर्फी

बैकुंठधाम, कैंप-2 स्थित मुस्कान फूड प्रोडक्ट्स में भी साफ-सफाई की कमी के बीच मिठाइयां बनाते और पैक करते पाया गया। यहां लड्डू, सोनपापड़ी, पेड़ा और बर्फी जैसी मिठाइयां बिना लेबल वाले प्लास्टिक के जार में पैक की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलो पेड़ा, 1020 किलो सोनपापड़ी और 70 किलो मसूर पाक सहित अन्य मिठाइयों को नष्ट करने की प्रक्रिया की गई।

बिस्किट के पैकेट पर 9 दिन आगे की तारीख

वैशाली नगर स्थित जलाराम नमकीन एंड डेयरी में जांच के दौरान बिस्किट के पैकेट पर 1 नवंबर 2026 की तारीख डालकर पैकिंग की जा रही थी, जबकि जांच 23 अक्टूबर को हुई थी। यानी पैकेट पर जांच की तारीख से करीब नौ दिन आगे की तारीख दर्ज थी। विभाग ने इसे ग्राहकों को गुमराह करने से जुड़ा मामला मानते हुए दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। मामले को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।



Share

Leave a Reply