छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS: प्रधानमंत्री आवास के लिए मिले थे 75 हजार रुपए, ठगों ने ऑनलाइन गोल्ड खरीदा

CG NEWS: प्रधानमंत्री आवास के लिए मिले थे 75 हजार रुपए, ठगों ने ऑनलाइन गोल्ड खरीदा
Share

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से ठगी का मामला सामने आया है, साइबर ठगों ने व्यक्ति की मौत के 5 माह बाद उसके खाते से ट्रांजेक्शन कर 75 हजार रुपए का ऑनलाइन सोना खरीद लिया। यह रुपए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत व्यक्ति के खाते में आए थे। जब मकान नहीं बना तो नोटिस आने लगा, तब इस ठगी का पता चला। पुलिस को इस मामले में शातिर ठग 'टिल्लू' की तलाश है।


सिटी कोतवाली क्षेत्र के हरदी गांव निवासी देवी सिंह ने खाते में पीएम आवास योजना के तहत खाते में 75 हजार रुपए आए थे। इस बीच अप्रैल 2020 में देवी सिंह की मौत हो गई। आवास योजना में आवेदन की जानकारी परिजनों को नहीं थी। जब कई नोटिस आए तो वे पुलिस के पास पहुंचे।


मरने से पहले देवी सिंह के नाम एक और सिम रजिस्टर्ड कराया
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि UPI ट्रांजेक्शन के जरिए ऑनलाइन खरीदारी की गई है। यह खरीदारी सितंबर 2021 में की गई। जांच में पता चला कि देवी सिंह के नाम एक और सिम रजिस्टर्ड है, जो कि उनकी मौत से पहले ही जारी करा लिया गया था। इसका पहले भी इस्तेमाल हो रहा था।


दो अलग-अलग वेबसाइट से सोना खरीदा, फिर बेचकर रुपए हड़पे
एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि जांच के दौरान एक आरोपी टिकम कमार गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने टीलेश्वर ध्रुव 'टिल्लू' के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया है। टिल्लू ही इसका मास्टरमाइंड है। दोनों ने MMCTM और सेप गोल्डलाइन वेबसाइट से सोने की खरीदारी की। फिर उसे दूसरी जगह बेचकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

निगरानी बदमाश, ओडिशा में भी ऐसे ही ठगी की
एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि टिल्लू इलाके का शातिर चोर और निगरानी बदमाश है। वह पहले छोटी-मोटी चोरियां करता था। फिर उसने साइबर क्राइम के तरीके सीख लिए। आरोपियों ने ओडिशा में भी ऐसी ठगी की है। वहां की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। टिल्लू को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले में अपनी तरह का यह पहला मामला है, जब ठग स्थानीय है।


बेटा बोला- हम कहां से लाएंगे आवास बनाने की रकम
देवी सिंह के बेटे रोहित ध्रुव ने कहा कि पिताजी ने प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए रकम ली थी। अब वह कहां से बनेगा। ऑफिस वाले बार-बार नोटिस भेज रहे हैं। हम गरीब लोग हैं। मुश्किल से ही परिवार का गुजारा होता है। पिता जी के खाते से रकम निकाली गई, इसका भी पता नहीं था। उनके नाम से सिम कार्ड कैसे जारी हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं है।

 



Share

Leave a Reply