CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG NEWS : 6 राज्यों से CG पुलिस ने रिकवर किए गुम हुए 215 नग मोबाईल, लोगों ने किया साधुवाद

CG NEWS : 6 राज्यों से CG पुलिस ने रिकवर किए गुम हुए 215 नग मोबाईल, लोगों ने किया साधुवाद
Share

 रायगढ़। CG NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर रायगढ़ की साइबर सेल की टीम लगातार गुम हुए मोबाइल को ट्रैक कर कोरियर से पुलिस टीम भेजकर दिगर प्रांत, दिगर जिलों से मंगाए जा रहे हैं। गुम मोबाइलों को रिकवर करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिए गए टास्क पर रायगढ़ साइबर सेल एवं थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा अपनी टीम के साथ बीते कई महीनों से गुम हुए मोबाइल को रिकवर करने में लगे हुए थे। उनकी टीम के अथक प्रयास से 215 नग गुम हुए मोबाइल (₹29,79,000) को रिकवर किया गया है जिसे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं अन्य कई प्रांतों से रिकवर किया गया है । रायगढ़ की साइबर सेल द्वारा अब तक रिकॉर्ड 1,350 विभिन्न मॉडल के मोबाइल सेट रिकवर कर वितरण चुका है जो प्रदेश के अन्य जिलो की कार्रवाई से अपेक्षा काफी अधिक है। अब तक रिकवर किए गए मोबाइल सेट करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए का होगा।

बता दें कि रायगढ़ साइबर सेल की टीम गुम हुए मोबाइल को ट्रैक कर उनका उपयोग कर रहे व्यक्तियों से संपर्क कर कोरियर अथवा संबंधित थाने के स्टाफ से उन्हें रायगढ़ मंगवाया जा रहा है। करीब 3 माह के अंतराल में प्रदेश के कई जिले जिसमें सीमावर्ती राज्य उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा से रिकवर किया गया है । रिकवर किए गए मोबाइल में कई मोबाइल चोरी के मामले में दर्ज हैं, साइबर सेल संबंधित थाना प्रभारियों को उक्त बरामद मोबाइल के संबंध में थाना चौकी प्रभारियों से जानकारी साझा किया गया है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, एसडीओपी दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय द्वारा गुम मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामी को वापस कर उन्हें समझाइश दी गई है कि वर्तमान समय में मोबाइल संपर्क साधन की वस्तु के साथ एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज है जिसमें मोबाइल स्वामी के बेहद निजी डाक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो होते हैं जो किसी अन्य व्यक्ति के हाथ लग जाने पर व्यक्ति आर्थिक क्षति, परेशानी हो सकती है। रिकवर किए गए मोबाइल में कई लोअर मिडिल क्लास के व्यक्ति हैं जिनका 12 से 15 हजार मोबाइल गुम हो जाना काफी परेशानी भरा था। मोबाइल मिलने पर वे काफी खुश दिखे जिन्हें उनके गुम हुए मोबाइल मिलने की आस नहीं थी। एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा कहा गया है कि गुम हुआ मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति को मिलता है तो उसका गलत उपयोग ना करें। उसे नजदीकी थाने, साइबर सेल में जमा करें। ऐसा ना करना गैरकानूनी है, कानूनी धाराओं के तहत संबंधित पर कार्यवाही की जा सकती है। बड़ी संख्या में मोबाइल रिकवर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने साइबर सेल की टीम को बधाई देकर उचित इनाम दिए जाने की घोषणा किए। साइबर सेल की टीम को और भी मोबाइल खोजने प्रेरित किया गया है।

मोबाइल दोबारा मिलने की खुशी मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर देखी जा रही थी। जिनके निजी डॉक्यूमेंट, फोटो, वीडियो सहित मोबाइल गैर हाथों में चले जाने से वे काफी चिंतित थे। मोबाइल मिलने के बाद वे खुश होकर रायगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम को साधुवाद दिए।



Share

Leave a Reply