नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG NEWS : स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला चपरासी गिरफ्तार

CG NEWS : स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला चपरासी गिरफ्तार
Share

 कांकेर : जिले में स्कूल परिसर में छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए चपरासी का वीडियो वायरल करने वाले को भी आरोपी बनाया है।  पुलिस ने अलग- अलग धाराओं में की दोनों की गिरफ्तारी की है। यह मामला छोटे बेतिया थाना क्षेत्र का है।

जिले के अंदरूनी इलाके के उच्चतर माध्यमिक स्कूल में चपरासी का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्राचार्य बीएल मंडावी ने 10 दिसंबर को चपरासी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। जिसमें चपरासी प्रकाश साहा ने कहा कि, परिजनों के बीमार होने पर छात्रा रो रही थी, इसलिए उसे गले लगा समझा रहा था। चपरासी ने छात्रा को बहन बताया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कोयलीबेड़ा विकासखंड के अंदरूनी इलाके के एक हायर सेकंडरी स्कूल का चपरासी बेशर्मी की हदें पार कर छात्रा से बेखौफ होकर अश्लीलता करते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने तत्काल कोयलीबेडा खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी है और जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई बात कही जा रही है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ चपरासी प्रकाश साहा के द्वारा छात्रा से अश्लील हरकत करते वीडियो गांव के ही किसी युवक ने बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्कूल में अश्लीलता का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में भी नाराजगी है।



Share

Leave a Reply