छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

CG NEWS : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, पढ़े पूरी खबर...

CG NEWS : पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, पढ़े पूरी खबर...
Share

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से आये दिन नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है रविवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुकमा DRG के 2 जवान घायल हुये हैं। बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवानों को मौके से निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया है। जवानों को मामूली चोटें ही आई हैं। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। मामला जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चिचोरगुड़ा के पास भारी संख्या में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पर ही सुकमा से DRG की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह करीब 10 बजे जब सर्चिंग करते हुए जवान जंगल में पहुंचे तो यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में DRG के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें साथी जवान मौके से निकाल कर सुकमा जिला अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों का नाम चमरू राम पोयाम और नेहरूलाल कश्यप बताया गया है। फिलहाल मुठभेड़ बंद हो गई है। जवान अभी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग लगातार जारी है। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल पर खून के धब्बों के निशान भी देखने को मिले हैं। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है।
 



Share

Leave a Reply