CG- यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें रहेगी लेट, देखें पूरा शेड्यूल…..
रायपुर। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इसी महीने नवरात्रि और दशहरा मनाया जाएगा, जबकि अगले महीने दिवाली का त्योहार है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी काम की खबर सामने आई है। मध्य रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में तीसरी लाइन परियोजना और तकनीकी सुधारों के चलते ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है।
चलते कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे के मुताबिक, 16 अक्टूबर को चलने वाली हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी। इसके साथ ही हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और हटिया एक्सप्रेस गाड़ियां स्टेशनों से दो से सात घंटे की देरी से रवाना होंगी।
वहीं दशहरा और दिवाली को देखते हुए रेलवे यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दोनों दिशाओं में रुकेगी।
देख लें शेड्यूल
यह ट्रेन हटिया से 12, 19 और 26 अक्टूबर को दोपहर 4.20 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसके साथ ही वापसी में ट्रेन एलटीटी से 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11.50 बजे चलेगी।
यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों फेरों में राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे त्यौहार के बीच मध्य सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।




