नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - रायपुर केंद्रीय जेल परिसर से बंदी हथकड़ी सहित फरार, आरोपी की इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

CG - रायपुर केंद्रीय जेल परिसर से बंदी हथकड़ी सहित फरार, आरोपी की इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी
Share

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के केंद्रीय जेल परिसर से एक बंदी हथकड़ी सहित भाग गया है। आरोपी का नाम शिव कुमार निषाद बताया जा रहा है। आरोपी शिव कुमार निषाद पर स्थायी वारंट जारी था। विधानसभा थाने में उसके बाद कई मामले दर्ज थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी को जब जेल दाखिल करने के लिए जेल लाया गया, तो उसी दौरान जेल कैंपस से आरोपी हथकड़ी सहित फरार हो गया। रायपुर के एडिश्नल एसपी लखन पटले के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।

लखन पटले ने बताया कि जिन दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वारंटी को जेल दाखिल कराने में लगी थी, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। साथ ही दोनों की जांच भी की जायेगी। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिव कुमार पर चाकूबाजी और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार करके आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था।



Share

Leave a Reply