नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – दिल दहला देने वाली घटना : महिला को पति और ससुरालवालों ने जिंदा जलाया, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG – दिल दहला देने वाली घटना : महिला को पति और ससुरालवालों ने जिंदा जलाया, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
Share

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के कैंप-1 में एक महिला नीतू को उसके ही पति और ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया है। आज बिहार के नालंदा जिले से आए नीतू के पिता और उसके 15 साल के बेटे ने छावनी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। नीतू के पिता ने बताया कि, उनकी बेटी को जलाया गया है। हालांकि छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने कहा है कि, 3 अप्रैल को जब यह घटना हुई थी तब जिला अस्पताल से उनके पास खबर आई थी तब उनकी टीम बयान के लिए गई थी और नीतू ने चाय बनाते वक्त आग लगने से झुलसने की बात कही थी, लेकिन अब उसके मायके वालों के आरोप के बाद वे फिर हर पहलुओं पर जांच करेंगे।

नीतू के बेटे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

वहीं नीतू के पिता ने बताया कि, उसकी बेटी 30 मार्च के बेटे के साथ मायके आई थी, लेकिन दामाद लगातार फोन कर उससे झगड़ा करता रहा और वह 1 अप्रैल को लौट गई। इसके बाद उसका संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि, नीतू औऱ् उसके पति के बीच में पहले भी झगड़े होते रहे हैं और महिला थाने में काउंसिलिंग भी की गई थी। उन्होंने कहा कि, मोहल्ले के लोगों से उन्हें 6 अप्रैल को बेटी के जलने की खबर मिली। इसके बाद वे यहां पहुंचे हैं। वहीं नीतू के बेटे ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि, उसकी आंखों के सामने ही दादा-दादी, पिता और बुआ ने मिलकर मां को मिट्टीतेल डालकर जलाया। परिजनों ने बताया कि नीतू 90 फीसदी जल चुकी है और उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है।



Share

Leave a Reply