CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : महासमुंद जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, पहले फरार हुए थे 4 बंदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

CG : महासमुंद जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, पहले फरार हुए थे 4 बंदी, जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!
Share

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने जेल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। चार कैदियों के फरार होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब जेल में बंद एक अन्य कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैय्यद अशफाक के रूप में हुई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, सैय्यद अशफाक की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मृतक बिलासपुर के तिफरा स्थित यदु नंदर नगर का रहने वाला था और वर्ष 2023 से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद था।

कैदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका विस्तृत खुलासा अभी नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

16 नवंबर को दीवार फांदकर फरार हुए थे चार कैदी

दरअसल, महासमुंद जिला जेल में 16 नवंबर की सुबह करीब चार बजे सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चार कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। फरार बंदियों में धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में बंद थे। वहीं, चौथा कैदी पंचराम चोरी के आरोप में जेल में निरुद्ध था।

120 किलोमीटर दूर सरायपाली से पकड़ा गया पंचराम

जेल से फरार हुए चार बंदियों में शामिल पंचराम को महासमुंद पुलिस ने सरायपाली से गिरफ्तार कर लिया है। वह महासमुंद से करीब 120 किलोमीटर दूर सरायपाली में मिला। पंचराम छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के चंद्रपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, जेल से फरार होने की घटना में उसकी अहम भूमिका थी और उसे इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि पंचराम इससे पहले भी धमतरी और जांजगीर से फरार हो चुका है। फिलहाल जेल से फरार हुए अन्य बंदियों की तलाश जारी है।



Share

Leave a Reply