नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - 4 प्रतिशत डीए से संतुष्‍ट नहीं शिक्षक मोर्चा, इस तारीख को करेंगे हड़ताल

CG - 4 प्रतिशत डीए से संतुष्‍ट नहीं शिक्षक मोर्चा, इस तारीख को करेंगे हड़ताल
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री  द्वारा अक्टूबर से 4% मंहगाई भत्ता दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे,संजय शर्मा ,मनीष मिश्रा, विकास राजपूत ने कहा है कि यह घोषणा कभी खुशी कभी गम के रूप में है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक व कर्मचारियों को आधी खुशी मिली है, उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दीपावली के पूर्व दिया गया है जिनका हम स्वागत करते हैं, लेकिन शिक्षकों व कर्मचारियों को देय तिथि 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया जाना था, यह निर्णय नहीं लिया गया जिससे शिक्षक व कर्मचारी एक तरफ नाखुश भी है।

साथ ही 5 वर्षों के देय तिथि से महंगाई भत्ता की एरियर्स राशि के संबंध में अभी कोई नया निर्देश नहीं हुआ है जिसके कारण कर्मचारी नाखुश हैं। 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना रेगुलर डीए दिया जाना है इसका दीपावली के पूर्व दिया जाना स्वागतेय है। शिक्षक मोर्चा का हड़ताल पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत मोदी की गारंटी को लागू करने के लिए घोषित है, आंशिक विषय लंबित 4% मंहगाई भत्ता की घोषणा की गई है, अतः मुख्य विषय पर निर्णय नही लिए जाने तक 24 का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल जारी रहेगा।



Share

Leave a Reply