नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG - पति-पत्नी में इस बात को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर ले ली पति की जान...फिर जंगल में…

CG - पति-पत्नी में इस बात को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर ले ली पति की जान...फिर जंगल में…
Share

 जशपुर। पति की हत्या के बाद जंगल में छिपकर रह रही आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि चावल बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने गमछे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी और फिर पकड़े जाने के डर से जंगल में छिप गई थी।दरअसल, चौकी सोनक्यारी में मृतक के बड़े भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चिरोटोली ग्राम में रहकर मजदूरी एवं बांस का सामान बनाने का कार्य करता है। घर के पास में ही छोटे भाई वकील राम उम्र 45 साल निवास करता था।शाम करीब 7 बजे अपने घर में था, इसी दौरान उसके भाई-बहू अपने घर में रखे चावल को बेचने को लेकर झगड़ा-विवाद कर रहे थे। ज्यादा आवाज आने पर उनके घर के पास जाकर देखा तो बहू बिरसी बाई अपने पति वकील राम को घर के अंदर से उसके गले में सफेद गमछे को कस के लपेटकर घसीटते हुये बाहर निकल रही थी। प्रार्थी द्वारा बिरसी बाई को ऐसा करने से मना किया और अपने भाई को छूकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद आरोपी महिला जंगल की ओर भाग निकली थी। चौकी सोनक्यारी में भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।चौकी सोनक्यारी एवं थाना सन्ना से रात में ही 3 टीम गठित कर आरोपिया की गिरफ़्तारी के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार विभिन्न जंगलों एवं संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही थी। पतासाजी दौरान उक्त महिला के एक जंगल में छिपकर रहने की सूचना मुखबीर से मिलने पर जंगल के चारों ओर से दबिश देकर पकड़ा गया। महिला ने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी महिला के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर 12 नवम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



Share

Leave a Reply