CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी के साथ मारपीट कर दो युवकों ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार!

CG - आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, प्रेमी के साथ मारपीट कर दो युवकों ने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार!
Share

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना खरसिया के बोतल्दा रॉक गार्डन की है, जहां युवती अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि इस दौरान दो युवकों ने पहले उसके प्रेमी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के आदिवासी समुदाय से होने के कारण मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ बोतल्दा रॉक गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान दो युवकों का उनसे सामना हुआ। आरोप है कि युवकों ने युवती के प्रेमी के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इसके बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल, पिता खुलेश्वर पटेल और थनेश्वर पटेल, पिता कुशुम पटेल, निवासी ग्राम बोतल्दा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आदतन अपराधी हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Share

Leave a Reply