नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG – मामा-भांजा ने रची साजिश : इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, फिर जो हुआ…..

CG – मामा-भांजा ने रची साजिश : इस खौफनाक वारदात को दिया अंजाम, फिर जो हुआ…..
Share

 डोंगरगढ़। जिले में दो नौकरों ने मालिक को सबक सिखाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लाखों रुपए से भरे बैग को भी बरामद किया है।

दरअसल, राजनांदगांव निवासी व्यापारी स्पनील गुप्ता के दो वर्कर धनराज सिन्हा और उसका नाबालिग भांजा 5 मार्च को डोंगरगढ़ से कारोबार का पैसा लेकर लौट रहे थे। आरोपियों ने ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे दोनों 5 मार्च को डोंगरगढ़ से कारोबार का पैसा लेकर लौट रहे थे। इस दौरान प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर के पास चार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की, चाकू दिखाकर धमकाया फिर 1.01 लाख रुपये और एक मोबाइल को लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उनके बयान मेल नहीं खा रहे थे। बार-बार सवाल पूछने पर वे गोलमोल जवाब देने लगे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने झूठी लूट रचना कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि 4 मार्च को स्पनील गुप्ता के बड़े भाई अंकित गुप्ता ने धनराज को किसी काम को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर धनराज और उसके भांजे ने लूट की झूठी साजिश रची। 5 मार्च की रात वे खुद ही गाड़ी रोककर उसका शीशा तोड़ दिए, फिर पैसों से भरा बैग और मोबाइल डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी हनुमान मंदिर पहाड़ी में छुपा दिए। इसके बाद राजनांदगांव जाकर मालिक से झूठी लूट की कहानी सुना दी। पुलिस ने जब उनके बताए स्थान पर तलाशी ली तो छिपाया गया। आरोपी धनराज सिन्हा (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि नाबालिग को बाल न्यायालय भेज दिया गया।



Share

Leave a Reply