CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG VIDHANSABHA : विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन में भ्रष्ट्राचार का मुद्दा, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

CG VIDHANSABHA : विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन में भ्रष्ट्राचार का मुद्दा, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा
Share

 रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आज दूसरे दिन जल जीवन मिशन में भ्रष्ट्राचार का मुद्दा गुंजा और पीएचई मंत्री के जवाब से अंसंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया।

प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी विधायक रजनीश कुमार सिंह ने लोक स्वास्थ यांत्रिकी मंत्री रूद्र गुरु से जानना चाहा कि बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत कितने कार्यों के लिए कार्यादेश स्वीकृत किए गए है और योजना में कही गड़बड़ी पाई गई है क्या? प्रश्न के जवाब में पीएचई मंत्री ने सदन में स्वीकार किया कि बिलासपुर संभाग में जल जीवन मिशन योजना में गड़बड़ी पाई गई जिसके कारण तत्कालिन कार्यपालन अभियंता को निंलबित कर दिया गया है। इसके बाद विधायक ने किन किन कार्यों में गड़बड़िया पाई गई है उसकी जानकारी चाहते हुए कार्यपालन अभियंता के खिलाफ एफआईआर कराने की घोषणा करने की मांग की।

रजनीश सिंह के साथ बीजेपी के सभी विधायकों ने सवाल उठाते हुए पीएचई मंत्री ने कार्यपालन अभियंता के खिलाफ एफआईआर करने की घोषणा करने की मांग की। लेकिन पीएचई मंत्री इसके लिए तैयार नही हुए जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया।

बिलासपुर संभाग में 1148 जल जीवन का काम स्वीकृत है, अब तक 248 ही काम पुरे हुए है, जिसपर काम में देरी करने की बात को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा सदस्य धरमलाल कौशिक ने इस योजना में जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सदन में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार को घेरते हुए सवालों की झड़ी लगा दी।



Share

Leave a Reply