नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG- चरम भारी वर्षा की चेतावनी...आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी..!!

CG- चरम भारी वर्षा की चेतावनी...आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी..!!
Share

 रायपुर। भारी, अति भारी व चरम भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के राजनन्दगाँव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागाओं, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के गरियाबंद, धमतरी व खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के बालोद जिले में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट अनुसार सुकमा एवं बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर चरम भारी वर्षा होने की संभावना है।आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, राजनन्दगाँव, मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर व सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के काँडागाँव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है।



Share

Leave a Reply