BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

CG WEATHER NEWS: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात
Share

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ के मध्य इलाके में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं दुर्ग और रायपुर में 43 डिग्री तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहरों में सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी गर्म हो गई हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

प्रदेश के मध्य हिस्से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव पूरी तरह गर्मी की चपेट में हैं। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। हालांकि अगले दो दिनों के बाद कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा चलने के भी संकेत हैं।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार विभिन्न द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और प्रति चक्रवातीय सिस्टम के असर से प्रदेश में फिलहाल गर्म मौसम बना रहेगा। अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की गिरावट संभव है।

राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन और रात दोनों समय लोगों को गर्मी का एहसास होगा।

 
 
 

 



Share

Leave a Reply