CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Weather : छत्तीसगढ़ के मौसम पर मंडराएगा चक्रवात का खतरा? जानिए लेटेस्ट अपडेट

CG Weather : छत्तीसगढ़ के मौसम पर मंडराएगा चक्रवात का खतरा? जानिए लेटेस्ट अपडेट
Share

 रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है. यह आज स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है. वहीं दो दिनों के बाद इसके चक्रवाती तूफान रूप लेने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. इसके अलावा अगले 3 दिनों न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है. 

चक्रवात रूप लेने के बाद इसके उत्तर की ओर बढ़ने से छत्तीसगढ़ का मौसम भी प्रभावित हो सकता है. प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है. ऐसे में धान खरीदी केंद्रो और किसानों को अधिक तैयारी की जरूरत होगी. 

कैसा बीता पिछला 24 घंटा?

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे 11 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी में आज आसमान साफ ​​रहने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है. अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिम – बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी स्थान पर सक्रिय था. इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण – समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. इसके बाद 15 नवंबर की सुबह के आसपास इसके अवदाब बनने और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में और अधिक तीव्र होने के आसार हैं.

CG Weather Today : प्रमुख शहरों के तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रायपुर 30°C 16°C
बिलासपुर 30°C 16°C
दुर्ग 30°C 16°C
राजनांदगांव 30°C 17°C
पेंड्रा रोड 28°C 14°C
अम्बिकापुर 27°C 11°C
सूरजपुर 28°C 12°C
जगदलपुर 29°C 14°C

 

 



Share

Leave a Reply