CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Share

 रायपुर. नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के बाद ठिठुरन बढ़ने लगी है. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में करीब 1 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है. आने वाले दिनों में भी मौसम सूखा रहेगा. बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है, जिससे आम लोगों और किसानों को राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने बताया कि अगले  दिनों तक रात के तापमान में भी कोई खास बदलाव के संकेत नहीं है. 

 बढ़ने लगी है ठंडक

राजधानी में सुबह-सुबह धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं चल रही हैं. वहीं रात के वक्त भी ठिठुरन महसूस हो रही है. रायपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई शहरों में पारा 1 डिग्री तक नीचे चला गया है. अब अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव होने के आसार नहीं है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 10 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रह सकता है.

कैसा रहा पिछला 24 घंटा?

मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान किसी भी इलाके में बारिश नहीं दर्ज की गई. वहीं बात करें तापमान की तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो एक दिन पहले 12.9 डिग्री सेल्सियस पर था.

फिलहाल दक्षिण तट आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका स्थित है. यह समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है.



Share

Leave a Reply