नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : शारदीय नवरात्र पर जिला जेल के 47 बंदी रखेंगे उपवास, जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम

CG : शारदीय नवरात्र पर जिला जेल के 47 बंदी रखेंगे उपवास, जेल प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
Share

 रायगढ़।  शारदीय नवरात्र के अवसर पर रायगढ़ जिला जेल के 47 बंदी उपवास रखेंगे। इनमें 40 पुरुष और 7 महिला बंदी शामिल हैं। जिला जेल अधीक्षक जी.एस. शौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल में कुल 800 बंदी हैं, जिनमें से 47 ने नवरात्र के दौरान उपवास रखने की इच्छा जताई है। इन बंदियों की आस्था और श्रद्धा को देखते हुए जेल प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं।

उपवास रखने वाले बंदियों में से 30 बंदी पूरे 9 दिन का व्रत करेंगे, जबकि शेष 17 बंदी पहले पांचवें और आठवें दिन का उपवास रखेंगे। इन बंदियों के लिए अलग से बैरक की व्यवस्था की गई है ताकि पूजा-पाठ और भजन कीर्तन शांतिपूर्वक हो सके। साथ ही, उपवास के दौरान उनके खानपान का भी ध्यान रखा गया है। उन्हें नियमित भोजन की बजाय फलाहार उपलब्ध कराया जाएगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि पूजन सामग्री, कलश स्थापना, और भजन-कीर्तन के लिए वाद्ययंत्रों की भी व्यवस्था की गई है। बंदियों को नवरात्र के धार्मिक वातावरण का अनुभव हो सके, इसके लिए जेल परिसर को साफ-सुथरा और शांतिपूर्ण बनाया गया है। जेल प्रबंधन का यह प्रयास न केवल बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करता है, बल्कि सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। जेल अधीक्षक शौरी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से बंदियों के मन में सकारात्मकता और आत्मचिंतन की भावना विकसित होती है, जो उनके पुनर्वास में सहायक हो सकती है।

 


Share

Leave a Reply