नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : सुकमा में 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

CG : सुकमा में 7 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Share

  सुकमा: सुकमा पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में आरओपी ड्यिूटी हेतु ग्राम मुकरम व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए। अभियान के दौरान मुकरम जाने वाली रास्ते के पास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 7 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

 
पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः- 1. कुहराम भीमा के कब्जे के थैले से देशी बी.जी.एल सेल 2 नग, 2. हेमला गुड्डी के कब्जे के थैले से 1 नग बी.जी.एल. सेल, 3. मीड़ियम गंगा कब्जे के थैले से 1 नग टिफिन बम लगभग 2 कि.ग्रा, 3. सुण्डाम भीमा कब्जे के थैले से बारुद 100 ग्राम, 2 नग इंजेक्शन सीरिज्, 5 नग पेंसिल सेल, 6. नुप्पो मंगा कब्जे के थैले से 10 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक स्वीच, इलेक्ट्रिक वॉयर, 7. हेमला नंदा कब्जे के थैले से 10 नग जिलेटीन रॉड बमरामद किया गया।
 
उपरोक्त सामाग्री को रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहूंचाने की नीयत से रखना बताया गया। उक्त कृत्य विधि. विरुद्ध पाये जाने पर थाना चिंतलनार लाकर उक्त नक्सलियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 08/2024 धारा 04, 05, वि. प.अधि. के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए, विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।


Share

Leave a Reply