नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर

CG : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, एक करोड़ का इनामी नक्सली ढेर
Share

 बीजापुर : जिले के माड़ क्षेत्र में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के तहत सुरक्षाबलों को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली। एक करोड़ रुपए का इनामी व शीर्ष नक्सली नेता नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

गौतम नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी (CC) का सक्रिय सदस्य था और संगठन के शिक्षा विभाग का प्रमुख भी। वह आंध्रप्रदेश के चिंतापालुदी क्षेत्र का निवासी था और वर्षों से बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का संचालन कर रहा था।

यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के भीतर स्थित नेशनल पार्क के जंगलों में हुई, जहां सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी गोलीबारी चल रही थी। यह क्षेत्र माओवादी गतिविधियों का गढ़ माना जाता है और पिछले कुछ वर्षों में यहां कई बड़े ऑपरेशन हुए हैं।

 


Share

Leave a Reply