CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : बार अभ्यारण्य में फिर मिला काले हिरण का शव, लगातार हो रही मौतों से वन विभाग में हड़कंप, वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल

CG : बार अभ्यारण्य में फिर मिला काले हिरण का शव, लगातार हो रही मौतों से वन विभाग में हड़कंप, वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Share

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले स्थित बार अभ्यारण्य में काले हिरणों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह अभ्यारण्य में एक और नर काला हिरण मृत अवस्था में मिला। हिरण के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिलने से उसकी मौत की वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यारण्य के रामपुर क्षेत्र के वन कक्ष क्रमांक 127 में शुक्रवार सुबह हिरण का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही बार रेंजर रूपेश्वरी दीवान वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। अभ्यारण्य अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

वन्यप्राणी विशेषज्ञों के शुरुआती आकलन के मुताबिक, हिरण का शव खेत की ऊंची मेड़ से करीब डेढ़ मीटर नीचे मिला। उसके शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दो नर हिरणों के बीच आपसी संघर्ष के दौरान सींग लगने से उसकी गर्दन में अंदरूनी चोट आई हो या फिर ऊंची मेड़ से नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोट लगी हो।

अभयारण्य अधीक्षक कृष्णानु चंद्राकर के अनुसार, शुरुआती जांच में हिरण की मौत कुत्तों के हमले से होने के संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

गौरतलब है कि काला हिरण वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल है और इसे संरक्षित वन्यजीव का दर्जा प्राप्त है। बार अभ्यारण्य में वर्तमान में काले हिरणों की संख्या 87 बताई जा रही है, जबकि पांच साल पहले इनकी संख्या करीब 40 थी।

अपनी खूबसूरती और घुमावदार सींगों के लिए पहचाने जाने वाले काले हिरण अभ्यारण्य के प्रमुख आकर्षण हैं। ऐसे में लगातार हो रही मौतों ने इनके संरक्षण, स्वास्थ्य और देखभाल को लेकर वन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Share

Leave a Reply