नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : फैक्ट्री में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत

CG : फैक्ट्री में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत
Share

रायपुर: राजधानी के सिलतरा स्थित हिंदुस्तान कॉइल लिमिटेड फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। यहां क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। क्रेन गिरने से ऑपरेटर जितेंद्र श्रीवास और सोनू राय नामक दोनों ऑपरेटर के शव हजारों टन लोहे में दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड नामक फैक्ट्री की है। बताया जा रहा है कि रात को हुआ है। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन ने मलबा हटाने में जुटे। इधर घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि उन्हें प्रबंधन द्वारा दोनों की मौत की सूचना नहीं दी गई, बल्कि साथी कर्मचारियों ने हादसे की सूचना दी। रात 2:00 बजे तक परिजनों को मृतकों को देखने नहीं दिया गया। देर रात तक मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री कर्मचारियों के साथ मलवा हटाने में जुटी थी।

Csp अमन झा ने बताया कि हादसा किस कारण से हुआ यह जांच का विषय है। दो लोगों की मौत हुई है। इधर पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Share

Leave a Reply