नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG: नक्सलियों को रास नहीं आया युवाओं का देश प्रेम, बेरहमी से कर दी युवक की हत्या, बताई यह वजह

CG: नक्सलियों को रास नहीं आया युवाओं का देश प्रेम, बेरहमी से कर दी युवक की हत्या, बताई यह वजह
Share

 कांकेर।  नक्सलवाद बस्तर में अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है, लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है या मारे जा रहे है, इस बीच बचे हुए नक्सलियों की बौखलाहट दिख रही है, 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, इस बीच कांकेर जिले का एक इलाका ऐसा भी था जहां दशकों बाद यहां के युवा देश के प्रति अपना प्रेम दिखाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नक्सलियों को यह रास नहीं आया और उन्होंने एक युवक की हत्या कर दी।

मामला माड़ इलाके के बिनागुंडा की है जहां बीते साल 29 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था। 15 अगस्त को मनेश नरेटी नाम का युवक मासूम बच्चों के साथ नक्सलियों के द्वारा बनाए गए स्मारक में ही देश का तिरंगा फहरा दिया था और भारत माता के जयकारे लगाकर नक्सलियों को यह संदेश दिया था कि अब उनके आतंक से बाहर निकलकर वो अपने क्षेत्र का विकास चाहते है, लेकिन उस युवक को नहीं मालूम था कि देश के प्रति प्रेम और अपने क्षेत्र के विकास की कल्पना उसे मौत के रास्ते पर ले जाएगी। ध्वजारोहण से बौखलाए नक्सलियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और बैनर लगाकर इसकी जिम्मेदारी भी ली है। अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक मनेश नरेटी मासूमों के साथ नक्सलियों के स्मारक में ध्वजारोहण करते दिख रहा है और मासूम बच्चे उसके साथ भारत माता के जयकारे भी लगा रहे है। लेकिन इसके अगले ही दिन नक्सली गांव में पहुंचते है और जन अदालत लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर देते है, अब इस इलाके के ग्रामीणों ने तो पुलिस और सरकार को बता दिया है कि वो उनके साथ है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस और सरकार अब क्या कदम उठा पाती है।



Share

Leave a Reply