नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : मतगणना ड्यूटी से नदारद पटवारी पर गिरी गाज, एसडीएम ने किया निलंबित

CG : मतगणना ड्यूटी से नदारद पटवारी पर गिरी गाज, एसडीएम ने किया निलंबित
Share

 बिलासपुर : नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान लापरवाही बरतना सरकंडा हल्का के पटवारी पराग महिलांगे को महंगा पड़ गया। बिलासपुर एसडीएम पीयूष तिवारी ने ड्यूटी से गायब रहने पर पटवारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें कोनी स्थित मतगणना केंद्र पर सहायक रिटर्निंग अफसर के सहयोगी के रूप में सुबह 8 बजे से तैनात किया गया था, लेकिन वे बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पटवारी पराग महिलांगे को तहसील के कानूनगो कार्यालय में अटैच कर दिया, वहीं उनकी जगह पटवारी विकास जायसवाल को सरकंडा हल्का नंबर 32 की जिम्मेदारी सौंपी गई।



Share

Leave a Reply