CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Breaking : पटवारियों की हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति

Breaking : पटवारियों की हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
Share

 रायपुर. छत्तीसगढ़ में 40 दिन से पीवी एप को लेकर लामबंद पटवारियों ने रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के बाद पटवारियों ने यह फैसला लिया है. हड़ताल खत्म होने से धान खरीदी से संबंधित व्यवस्था बिना परेशानी के संचालित हो पाएंगी.

दरअसल, पीवी एप के माध्यम से फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक समस्याओं को लेकर पटवारियों में नाराजगी थी. इसे हटाए जाने की मांग की गई थी. इस बीच धान खरीदी तिहार की शुरूआत हुई. हड़ताल का असर किसानों पर पड़ा. मुख्यमंत्री साय ने दो दिन पहले पटवारियों से काम पर लौटने की अपील की थी.

राजस्व पटवारी संघ ने सूचना जारी करते हुए 22 नवबंर को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि हड़ताल अवधि में पटवारियों के खिलाफ निलंबन, ब्रेक इन सर्विस, स्थानांतरण, कारण बताओ नोटिस जैसे दमनात्मक कार्यवाहियों को शून्य किया जाए. अनिश्चितकालीन आंदोलन की संपूर्ण अवधि को कार्य दिवस मान्य वेतन करते हुए उक्त अवधि का नियमित वेतन प्रदाय किया जाए. वहीं वेतन विसंगति एवं पदोन्नति के संबंध में तत्काल निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया जाए. इसके अलावा कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण के लिये ऑनलाईन मुख्यमंत्री जनदर्शन सेवा शुरू किया जाए.

पटवारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर सरकार विचार करेगी : CM साय

पटवारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि पटवारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज CM हाउस पहुंचा था. इस दौरान पटवारी संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने का वादा किया है. पटवारियों की वेतन और प्रमोशन संबंधी मांगों को लेकर एक समिति का गठन किया गया है. यह समिति पटवारियों से भी सुझाव लेगी और जल्द ही सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. सरकार रिपोर्ट के आधार पर उनकी मांगों पर विचार करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में धान खरीदी चल रही है और चक्रवात के कारण फसलों का आकलन भी किया जाना है, ऐसे में पटवारियों का काम पर लौटना जरूरी है.

पटवारियों की हड़ताल समाप्त : मंत्री टंकराम वर्मा

राजस्व मंत्री टंक वर्मा ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो चुकी है. वहीं विधायक सुशांत शुक्ला का कहना है कि पटवारी ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की है. मुख्यमंत्री ने पटवारियों की मांगों को सुना. उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाएगा.



Share

Leave a Reply