नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : बीएड धारी 2855 सहायक शिक्षकों की सेवाएं होगी समाप्त, नोटिस जारी

CG : बीएड धारी 2855 सहायक शिक्षकों की सेवाएं होगी समाप्त, नोटिस जारी
Share

 रायपुर : हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सहायक शिक्षक के 2855 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने बस्तर और सरगुजा संभाग के बीएड धारी सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है और 7 दिवस के भीतर नियुक्ता अधिकारी के समक्ष अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही हटाए गए सहायक शिक्षको के स्थान पर व्यापमं द्वारा जारी मेरिट सूची एवं आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए डीएड अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

 

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद राज्य सरकार ने डीईड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद बीएड अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक की नौकरी पर संकट आ गया था। 19 दिसंबर से बीएड सहायक शिक्षक नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर समायोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, और 12 दिन से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने जल सत्याग्रह भी शुरू कर दिया था। लेकिन अब लोक शिक्षण संचालनालय ने इन सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

 



Share

Leave a Reply