नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CG : महिला ने दो महीने की मासूम बच्ची के साथ थाने के अन्दर लगाई आग

CG : महिला ने दो महीने की मासूम बच्ची के साथ थाने के अन्दर लगाई आग
Share

 तिल्दा – नेवरा : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी दो महीने की मासूम बच्ची के साथ थाने के अंदर खुद को आग लगा ली। दोनों इस घटना में झुलस गए हैं। 25 वर्षीय महिला, नंदनी सावरा, जो तिल्दा के देवार पारा की रहने वाली है, अपने पति के साथ किसी विवाद के बाद गुस्से में घर से बाहर निकल गई। महिला ने थाने के गेट पर मिट्टी तेल डालकर खुद को आग लगा ली।

महिला थाने पहुंची और अपने साथ लाए मिट्टी को शरीर पर छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उस समय, महिला ने अपनी दो महीने की दूध मुंही बच्ची को गोद में पकड़ा हुआ था। थाने के स्टाफ ने तुरंत आग बुझाई और दोनों को सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। महिला करीब 15-20 फीसदी झुलसी है, जबकि बच्ची के पैरों के पास का हिस्सा जला है। घटना के बाद दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए तिल्दा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया और बाद में रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति नानकून देवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। पति-पत्नी के विवाद की जांच की जा रही है। यह घटना बताती है कि घरेलू विवाद किस हद तक खतरनाक हो सकते हैं। फिलहाल महिला और बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।



Share

Leave a Reply