चेम्बर ऑफ कामर्स की वर्चुअल बैठक सम्पन्न, तय समय में चुनाव कराने पर बनी सर्व सहमति
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स की मेगा वर्चुअल बैठक अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। वर्चुअल बैठक में चेम्बर ऑफ कामर्स के सदस्यों ने बड़ी संख्या में निर्णय लिया। पूर्व की भांति शिवराज भंसाली को पुन: चुनाव अधिकारी बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि वर्तमान अध्यक्ष बरलोटा का कार्यकाल दिसम्बर में खत्म होगा।
दिसम्बर अंतिम सप्ताह अथवा जनवरी में चेम्बर ऑफ कामर्स का चुनाव तय समय सीमा में कराये जाने पर सदस्यों के बीच सर्वसहमति बनी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में चेम्बर ऑफ कामर्स की बैठक में चेम्बर भवन में बड़ी संख्या में व्यापारी रायपुर पहुंचकर रायशुमारी करते थे किन्तु इस बार कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के कारण अध्यक्ष एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने वीडियों कॉन्फे्रेसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक के जरिये सदस्यों के चुनाव एवं अन्य मुद्दों पर जानकारी हासिल की।




