छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

गौठान से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आ रहा बदलाव : मुख्यमंत्री बघेल

गौठान से जुड़कर महिलाओं के जीवन में आ रहा बदलाव : मुख्यमंत्री बघेल
Share

उत्तर बस्तर कांकेर। रीना चक्रधारी को लगता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुराजी गांव योजना महिलाओं के लिए ही लागू की है, हालांकि इस योजना में ऐसा कोई बंधन नहीं है, स्त्री-पुरुष सभी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। रीना ने मुख्यमंत्री से कहा कि बहुत दिनों से सोने की बाली बनाने की इच्छा थी, जो अब जाकर पूरी हुई। असल में, कांकेर जिले के नवागांव भावगीर की रीना चक्रधारी के गांव में जब गौठान शुरु किया तो दूसरी बहुत सी महिलाओं के साथ मिलकर उसने भी गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने का काम शुरु किया। इस काम से 01 लाख 51 हजार रुपए कमा लिए।


महिलाओं ने जितना सोचा था, उससे ज्यादा मिला। इससे उनका उत्साह बढ़ गया। जय मां अंबे स्व सहायता समूह की रीना चक्रधारी अपने समूह की 10 महिलाओं के साथ जिस गौठान में वे वर्मी कंपोस्ट बनाया करती थीं, उसी में सब्जियों का उत्पादन भी शुरु कर दिया। सब्जियों की खेती के साथ-साथ मशरूम और फूलों की खेती भी करने लगीं। सब्जियों के विक्रय से भी उन्हें 83 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है। समूह की दूसरी 10 सदस्यों की तरह रीना के जीवन में भी बदलाव शुरु हो गया। परिवार की माली हालत सुधर गई। रीना अब अपने बच्चे की पढ़ाई लिखाई पर खूब ध्यान देना चाहती है। परिवार की जरूरतें पूरी होने के बाद भी कुछ पैसे हाथ में बच जाते हैं। इन्हीं पैसों से उन्होंने अपने लिए सोने की बाली खरीदकर अपना एक सपना भी पूरा कर लिया।



Share

Leave a Reply