BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : थोक व्यापारियों के लिए सामान लोडिंग-अनलोडिंग का बदला समय

बड़ी खबर : थोक व्यापारियों के लिए सामान लोडिंग-अनलोडिंग का बदला समय
Share

कोरबा। कोरबा जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए पांच मई तक लागू पूर्ण तालाबंदी के प्रावधानों पर जिला प्रशासन द्वारा कुछ मामलों में शिथिलता दी गई है। लोगों को खाने-पीने के साथ-साथ दैनिक जरूरत की चीजें समय पर उपलब्ध कराने के लिए थोक व्यापारियों के गोदामों और दुकानों में समान लोडिंग-अनलोडिंग का समय बढ़ाया गया है। थोक व्यापारी अब अपने सामानों की लोडिंग-अनलोडिंग रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक करा सकेंगे। पहले यह समय शाम सात बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित था। थोक व्यापारी पहले की तरह ही होम डिलीवरी व्यवस्था में लगे दुकान संचालकों से ऑनलाइन या फोन पर आर्डर लेकर सुबह छह बजे से नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। अमेजन, फ्लिप कार्ट, जैसी ई-कामर्स सेवाओं के माध्यम से भी जरूरी चीजों की होम डिलीवरी संशोधित आदेश में प्रतिबंधित कर दी गई है। जोमेंटो, स्वीगी जैसी खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस को कोविड प्रोटोकाल के पालन और केशलेस तथा कांटेक्ट लैस डिलीवरी की शर्त पर खाद्य पदार्थों को घर-घर पहुंचाने की अनुमति होगी। लेकिन डिलीवरी ब्वाय को मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
सब्जी, फल, अंडा आदि की होम डिलीवरी कर्ता को कराना होगा कोविड टेस्ट, निगेटिव होने पर ही रहेगी अनुमति- कोरबा जिले में लागू पूर्ण तालाबंदी के दौरान सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक फल, सब्जी, अंडा, मछली, चिकन तथा राशन सामग्रियांे की होम डिलीवरी को अनुमति दी गई है। इस दौरान दुकानदार ऑनलाइन, टेलीफोन पर आर्डर लेकर होम डिलीवरी के माध्यम से सामानों की बिक्री कर सकेगा। ऐसे होम डिलीवरी करने वाले सभी दुकानदारों और डिलीवरी ब्वाय को कोरोना का टेस्ट अनिवार्यतः कराना होगा। कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही दुकानदारों और डिलीवरी ब्वाय को होम डिलीवरी के लिए परिचय पत्र सह पास जारी किया जायेगा। होम डिलीवरी के दौरान डिलीवरी ब्वाय को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क, दस्तानों और सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही डिलीवरी ब्वाय को सामान की केशलेस तथा कांटेक्ट लैस डिलीवरी करनी होगी।
 



Share

Leave a Reply