BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में देर रात से बारिश तो कही आसमान में छाये काले बादल

 छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में देर रात से बारिश तो कही आसमान में छाये काले बादल
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कई जिलों में देर रात से बारिश हो रही है। जिसके चलते धान खरीदी केंद्रों में खुले में पड़े हजारों क्विंटल धान भीग गया है।

सरगुजा के अलावा लोरमी, पेंड्रा इलाके में बारिश हो रही है। इधर राजधानी रायपुर में भी सुबह-सुबह हल्की बारिश हुई। जिसके चलते लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दक्षिण भारत से आ रही नमी के चलते प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला है।

जिसके चलते उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश के आसार है। मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बने सिस्टम का भी प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कल तक बादल रहने की संभावना है। वहीं बादल हटने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

पेंड्रा जिले में गुरुवार शाम से बूंदाबांदी हो रही है। वहीं दूसरी ओर धान खरीदी केंद्र में धान को भिगने से बचाने के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की है। गौरतलब हो कि हज़ारों क्विंटल धान खुले में पड़े हुए हैं। कई धान खरीदी केंद्रों में धान को ढकने की कोई व्यवस्था तक नहीं है। 


Share

Leave a Reply