नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होगी चरण पादुका योजना: जून के अंत में सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू होगी चरण पादुका योजना: जून के अंत में सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ
Share

 छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रही है। चरण पादुका योजना को एक बार फिर से शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस योजना का औपचारिक शुभारंभ जून के अंत में करेंगे। यह योजना केंद्र सरकार की ‘मोदी की गारंटी’ के तहत प्रदेश की जनता से किए गए वादों में शामिल थी।

कांग्रेस सरकार ने किया था बंद, भाजपा ने किया पुनर्जीवित

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2005 में की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसे बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के बाद योजना को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया गया है।
वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों की सुविधा और सम्मान के लिए यह योजना फिर से चालू की जा रही है।

क्या है चरण पादुका योजना?

चरण पादुका योजना का उद्देश्य है तेंदूपत्ता संग्राहकों विशेषकर आदिवासी समुदायों को कार्य के दौरान सुरक्षा और सुविधा देना।

  • इस योजना के तहत हर वर्ष तेंदूपत्ता एकत्र करने वाले श्रमिकों को जूते (चप्पल) प्रदान किए जाते हैं।
  • शुरुआत में (2005) यह लाभ केवल पुरुष संग्राहकों को दिया जाता था, लेकिन 2008 में महिलाओं को भी योजना में शामिल कर लिया गया।


Share

Leave a Reply