छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से 6 वर्ष के मासूम की मौत , नहाने के दौरान हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ : तालाब में डूबने से 6 वर्ष के मासूम की मौत , नहाने के दौरान  हुआ हादसा
Share

भिलाई : तालाब नहाने गए 6 वर्ष के मासूम का डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार वह अपने दोस्त के साथ खेलते खेलते तालाब की तरफ चला गया। वहां गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। जब तक परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।
पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम अमेरी की यह घटना है।

पिता पुष्कर गेन्द्रे टेंट हाउस में काम करता है। 6 वर्षीय निखिल गेन्द्रे मंगलवार को घर के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दूसरी तरफ चला गया। वहां से कुछ दूर पर हरबंधा तालाब है। बच्चों के साथ निखिल तालाब की तरफ चला गया और उसमें नहाने लगा। इसी दौरान वह समझ नहीं पाया और गहरे पानी में चला गया। निखिल को डूबता देख उसका एक साथी उसके घर की ओर भागा और उसकी जानकारी परिजनों को दी, परिजन तुरंत तालाब पहुंचे।

तालाब में नहा रही कुछ महिलाओं ने कूदकर निखिल को पानी में खोजा लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने गांव के लोगों की मदद से बच्चे को पानी में खोजा। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव पानी के अंदर खोजा जा सका। निखिल को पानी से निकाल कर तुरंत गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

 



Share

Leave a Reply