छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल...

छत्तीसगढ़ : सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल...
Share

सुकमा : सुकमा जिले में सोमवार सुबह नक्सलियों व सीआरपीएफ जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस गोलीबारी में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि तीनों जवानों की हालत स्थिर है।

पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों व जवानों के बीच यह मुठभेड़ सुबह-सुबह हुई। एलमागुंडा कैंप के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह वारदात चिंतागुफा क्षेत्र में हुई है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने जिस कैम्प पर हमला किया है उसे एक माह पहले ही खोला गया है। एलमागुंडा में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कैम्प में सुबह करीब 6.10 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

दोनों ओर से हुई फायरिंग के कुछ देर बाद नक्सली वहां से भाग निकले। हालांकि अभी इस हमले को लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। सीआरपीएफ कोबरा कैंप चिंतागुफा से करीब 12 किमी. पश्चिम दिशा और CRPF कैंप मीनपा से करीब 5.5 किमी. दक्षिण में स्थित है।
बताया जा रहा है कि यह इलाका जिले का सबसे ज्यादा नक्सल संवेदनशील है। यहां कैंप खुलने के बाद से ही नक्सलियों में बौखलाहट है। जवानों ने ज्यादातर जगहों पर अपना कब्जा कर लिया है। यहां ग्रामीणों और जवानों ने साथ मिलकर 2 दिन पहले होली मिलन समारोह मनाया था।
 



Share

Leave a Reply