छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात , 7 वाहनों को किया आग के हवाले

छत्तीसगढ़ :  नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात , 7 वाहनों को किया आग के हवाले
Share

कांकेर : जिला के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मातला के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सोनी कंट्राकशन भिलाई के द्वारा अर्रा से किसकोडो तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा था, वहां कई वाहन सड़क निर्माण में लगे हुए थे, जिसमें से 07 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानिय ग्रामीणों का कहना है कि होली त्योहार के बाद से काम बंद था सभी गाडियां खड़ी थी, मौके पर मंगलवार की देर शाम को बड़ी संख्या में वर्दीधारी नक्सली पंहुचकर 01 ट्रैक्टर 02 पानी टैंकर, 01 जेसीबी मशीन, 01 रोलर मशीन, एवं 02 मिक्सार मशीन, को आग के हवाले कर दिया है।

धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस की टीम रात में मौके तक नहीं पहुंच पाई थी। नक्सलियों के किसकोडो एरिया कमेटी ने बड़ी मात्र में बैनर पोस्टर लगाकर सड़क निर्माण का विरोध किया गया है।



Share

Leave a Reply