नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में छग के तीरंदाज तोमन ने हासिल किया तीन गोल्ड मेडल

वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में छग के तीरंदाज तोमन ने हासिल किया तीन गोल्ड मेडल
Share

 रायपुर। बैंकॉक में 31 से 4 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज तोमन कुमार ने 3 गोल्ड मेडल प्राप्त कर भारत सहित पूरे छत्तीसगढ़ का नाम विदेश में रौशन किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, भारतीय तीरंदगी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका व छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने शुभकामनाएं दी है। 


छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने ने बताया कि तोमन ने पहला गोल्ड शीतला देवी के साथ खेलते हुए मिक्स टीम में हासिल किया उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाडिय़ों को मात दी। दूसरा गोल्ड कंपाउंड पुरुष टीम में उन्होंने चीनी ताइपे को हारते हुए हासिल किया और तीसरा गोल्ड व्यक्तिगत कपाउंड पुरुष वर्ग में हासिल किया। अगर तोमन टॉप 4 में आ गए तो आने वाले समय में उसका तीरंदाजी के ओलंपित में खेलना तय हो जाएगा।



Share

Leave a Reply