बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में ख़राब हुई इतने लाख डोज वैक्सीन, केंद्र ने जारी किया डाटा
रायपुर | छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार प्रतिदिन वैक्सीन की कमीं की बात कह रही है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार ने राज्य के आरोपों के बाद डाटा जारी कर राज्य की कांग्रेस सरकार की पोल ही खोल दी। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने डाटा जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की 5 लाख 07 हजार 164 डोज उपलब्ध है। वहीं राज्य सरकार ने 2 लाख 49 हजार डोज ख़राब कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अब तक राज्य को 59 लाख 16 हजार 550 डोज भेज दिया है। छत्तीसगढ़ की कुल आबादी 2 करोड़ 93 लाख 33 हजार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि राज्य में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन 3 लाख डोज की आवश्यकता है।
बता दें कि राज्य में वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होने के बाद से अब तक विभाग ने एक दिन में 50 हजार लोगों को भी वैक्सीन की डोज नहीं लगाई है, ऐसे में राज्य सरकार की मांग भी एक बड़ा सवाल उठाती है।
यदि वाकई राज्य को एक दिन में 3 लाख वैक्सीन की आवश्यकता है, तो अब तक 50 हजार से कम हो रही वैक्सीन पर सरकार को पहले वैक्सीनेशन की स्थिति केंद्र सरकार को स्पस्ट करनी चाहिए।
#Unite2FightCorona
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) April 29, 2021
Govt. of India has so far provided more 16.16 crore vaccine doses to States/UTs Free of Cost.
More than 1 crore doses are still available with the States/UTs to be administered.https://t.co/3ByjTEhfbc pic.twitter.com/LqW0P5hp5C




