छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस अरविंद वर्मा को भावभीनी विदाई, 9,800 से अधिक मामलों का किया निराकरण
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मंगलवार को जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कोर्ट रूम में उनके अंतिम कार्यदिवस के दौरान न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने जस्टिस वर्मा की निष्पक्षता, विधिक ज्ञान और प्रशासनिक दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि उनका न्यायिक जीवन निष्ठा, अनुशासन और न्याय के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने बताया कि जस्टिस वर्मा ने अपने कार्यकाल में 9,800 से अधिक मामलों का निराकरण किया, जिनमें 238 एएफआर निर्णय भी शामिल हैं।




