छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़: खड़ी बस को हाइवा ने मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक सहित 7 घायल

छत्तीसगढ़: खड़ी बस को हाइवा ने मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक सहित 7 घायल
Share

 महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिलें में रेत से लदे एक हाइवा ने खड़ी बस को पीछे से ठोक दिया है। हादसा इतना भयानक था कि बस अस्थायी चेक पोस्ट को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। बस में सवार 3 और चेक पोस्ट पर बैठे 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। पायल ट्रवेल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई है। जहां रेत से लदे एक हाइवा ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि, बस गड्ढें में जा गिरी। हादसे में चेक पोस्ट के 2 पुलिसकर्मी, 2 राजस्व कर्मचारी 3 यात्रियों को चोट आई है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया है। घायलों में एक प्रधान आरक्षक को गंभीर चोट आई है।

 

 


जानकारी के अनुसार, आज सहायक शिक्षकों के द्वारा विधानसभा घेराव के मद्दे नजर प्रशासन द्वारा एनएच-53 पर घोडारी के पास राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम अस्थाई चेक पोस्ट बनाकर चेकिंग कर रही थी। तभी ये हादसा हुआ है। वहीं घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है, आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।



Share

Leave a Reply