BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में महात्मा गांधी की मूर्ति पर मचा हंगामा, कार्रवाई स्थगित

 छत्तीसगढ़ विधानसभा: सदन में महात्मा गांधी की मूर्ति पर मचा हंगामा, कार्रवाई स्थगित
Share

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज महात्मा गांधी की मूर्ति का मामला उठा। विपक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग की। विपक्ष में आरोप लगाया कि पुरानी मूर्ति को नया रंग लगाकर मंत्रालय में लगाया गया।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- यह ऐसा मामला है कि गलती सुधार कर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की पूरे देश में बदनामी हो रही है। मैं भी संस्कृति मंत्री रहा हूँ, मूर्ति बनाने की सौ तरीके की प्रक्रियाएं होती है। गुलाबी गांधी के फेर में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना में भ्रष्टाचार किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों उसका उद्घाटन कराया गया।

भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा- मंत्रालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने में भ्रष्टाचार किया गया। भुगतान कलाकार के नाम पर नहीं बल्कि संस्कृति विभाग के नाम पर कर दिया गया।

भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- इसी विधानसभा में महात्मा गांधी पर विशेष सत्र हुआ था। आदर्शों पर भाषण दिए गए थे। पूरे देश मे तीन चौथाई मत पाने वाली सरकार छत्तीसगढ़ में है। साल भर गांधी पर कार्यक्रम किये जाने की बात कही गई थी। सिर्फ एक कार्यक्रम हुआ, मंत्रालय में मूर्ति लगाने की.गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ये आने वाली बात है कि महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार की संवेदनशीलता मर गई है कि अब गांधी के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने कहा- मंत्रालय प्रशासन का केंद्र बिंदु है। यहां पूरे प्रदेश के लोग जाते हैं। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया की अनोखी घटना है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि- सरकार के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और हैं। महात्मा गांधी की मूर्ति पर ही भ्रष्टाचार हो जाये ये बेहद शर्मनाक है। जहां नीति नियम बनाये जाते हैं वहां बैठकर ऐसी अनियमितता की जा रही है।

आसंदी ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य किया। सदन में बीजेपी सदस्यों का जमकर हंगामा हुआ और फिर हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई। 



 


Share

Leave a Reply