नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिनों तक गरज-चमक के साथ होगी बारिश
Share

 रायपुर : मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश को लेकर  येलो अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 26 से 28 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 28 जून तक मौसम खराब रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 26 से 28 जून के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं.

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका चक्रीय चक्रवती परिसंचरण के रूप में दक्षिण गुजरात से झारखंड तक बना हुआ है, जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर के बीच स्थित है. यह मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो कि दक्षिण पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुकी हुई है. इसके प्रभाव से बुधवार को छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है.

 
 


Share

Leave a Reply