छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

छत्तीसगढ़: सुरनार में महीने भर में 8 बच्चों की मौत, 6 वयस्कों ने भी तोड़ा दम

 छत्तीसगढ़: सुरनार में महीने भर में 8 बच्चों की मौत, 6 वयस्कों ने भी तोड़ा दम
Share

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में कटेकल्याण ब्लाक के सुरनार में पिछले माह भर में 8 बच्चे और 6 ग्रामीणों की मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा है। सुरनार के 8 बच्चों में 2 की ही मौत की पुष्टि हो पाई है। मेडिकल काॅलेज में 2 बच्चों को निमोनिया होना बताया था बाकी बच्चों की मौत कैसे हुई यह परिजनोंको भी मालूम नहीं है। 

मृतक बच्चे के पिता बामन ने बताया सर्दी बुखार के लक्षण के बाद बच्चे की मौत हुई है। 24 जनवरी से अब तक सुरनार के गायतापारा में 4, डडापारा में 2, पटेलपारा में 2 और ओमेलपारा में 4 बच्चों की मौत हुई है। वहीं 6 ग्रामीणों में सोनू, भीमा, बुधराम , बामन , भूरिया की भी मौत हुई है। 6 ग्रामीणों में मरने वालों में 28 वर्ष से लेकर 48 वर्ष के ग्रामीण शामिल हैं। 6 ग्रामीणों मंय 2 की मौत शरीर मे सूजन से होना बताया जा रहा है। जबकि एक की मौत अचानक खेत में काम करने के दौरान होने की बात कही जा रही है। 

डेढ़ महीने में गांव में दर्जनों की मौत के बाद सुरनार के लोगों में दहशत का माहौल है। सुरनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। लेकिन यहां नियमित रूप से स्वास्थ्यकर्मी डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया स्वास्थ्यकर्मी के आने का कोई निश्चित समय भी नहीं है।
 
सुरनार के सरपंच कृष कुमार ने बताया बच्चों की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। सुरनार में शिविर लगाकर जांच करने की मांग की गई है। सरपंच ने बताया डॉ. जगदंबा पंडा को हमने जानकारी दी है। 

इधर डॉ. जगदंबा पंडा ने बताया उनकी ड्यूटी कोरोना में जिला अस्पताल में लगी हुई है,। सुरनार से सूचना मिली थी जानकारी जिले के डॉक्टरों को दी गई है सुरनार में जल्द शिविर लगेगा। 

सीएचएमओ बीरेंद्र ठाकुर ने बताया सुरनार में बच्चों की मौत कैसे हुई इसकी जांच करवाएंगे साथ ही सुरनार में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई जाएगी।
 


Share

Leave a Reply