BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण के मृतकों के शवों को कचरा वाहन में पहुंचाया गया शमशान

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण के मृतकों के शवों को कचरा वाहन में पहुंचाया गया शमशान
Share

राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी का दिल दहला जाएगा । यहां कोरोना संक्रमण के मृतकों के शवों को कचरा उठाने वाली गाड़ी में भरकर शमशान पहुंचाया गया। 

डोंगरगांव नगर के कोविड सेंटर में बुधवार को तीन संक्रमित मरीजों के निधन के समाचार ने समूचे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। बुधवार के दिन 12 घंटे के भीतर हुई इन 3 मौतों में तीनों ही महिलाएं हैं, जो बीते दिनों उपचार के लिए भर्ती कराई गई थी। मरने वाली महिलाओं में ग्राम आसरा निवासी दो सगी बहनें हैं, जो कि आपस में देवरानी जेठानी थी। वहीं, एक अन्य महिला ग्राम जारवाही की है। जानकारी के अनुसार डोंगरगाव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आसरा की 2 सगी बहनों व रिश्ते में देरानी-जेठानी व एक अन्य महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया। बताया गया कि मौत आक्सीजन की व्यवस्था नही होने के कारण हुई।

इस संदर्भ में एसडीएम डोंगरगांव ने कहा कि मृतक महिलाओं के अंतिम संस्कार कोविड-19 के गाइडलाइन के अनुसार किये जाने के लिए आदेश जारी कर दिया है। 

इस दौरान बहुत ही दर्दनाक तस्वीर सामने आई, जिसमें कुछ लोग कोरोना संक्रमित का शव कचरा वाहन में भरकर ले जाते नजर आ रहें है। शर्मनाक बात है कि मरने के बाद इन शवों को एम्बुलेंस तक नसीब नही हुआ और इनकी अंतिम यात्रा कचरे के वाहन में सवार होकर मुक्तिधाम तक पहुंची। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। तस्वीरें देखकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन के कार्य पर सवाल उठ रहा है। इस मामले में किसी अधिकारी का अभी तक कोई बयान सामने नही आया है।


Share

Leave a Reply