BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की खिड़की से कूदकर की आत्महत्या

छत्तीसगढ़: कोरोना संक्रमित मरीज ने अस्पताल की खिड़की से कूदकर की आत्महत्या
Share

 भिलाई। शहर केजामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदनी रोड स्थित के एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज ने दरमियानी रात्रि प्रथम तल  की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक धमधा ब्लाक के ग्राम पेंड्री का रहने वाला था विगत 11 अप्रैल से उसका इलाज चल रहा था। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर जामुन पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

जामुल पुलिस ने बताया कि नंदनी रोड स्थित सुविधा अस्पताल में 11 अप्रैल से भर्ती ईश्वर विश्वकर्मा 43 वर्ष ने 14 एवं 15 अप्रैल की दरमियानी रात्रि 12:15 बजे के लगभग अस्पताल के प्रथम तल करीब 20 फीट ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल प्रबंधन से मिली सूचना पर तत्काल जामुल पुलिस के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर विवेचना शुरू की।  मृतक के साथ कमरे में एक और कोविड-19 का मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति भी था। घटना के संबंध में अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई। फिलहाल जामुल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।


Share

Leave a Reply